संपत्ति का काम हुआ आसान! गाजियाबाद में शुरू हुआ 'पहल' पोर्टल, मिलेंगी ये सुविधाएँ
नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की तरफ से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया गया है. दरअसल, यहां पहल (पब्लिक एक्सेस फॉर हाउसिंग एंड प्रॉपर्टी अलॉटमेंट लॉगिन) नामक पोर्टल लॉन्च किया है. यह एक सिंगल विंडो सिस्टम है जो आवंटियों को सभी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है. इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को एक क्लिक पर संपत्ति से जुड़ी सभी सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके लिए प्राधिकरण के जनसंपर्क कार्यालय में 'पहल काउंटर' भी बनाया गया है. यहां इस पोर्टल से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
प्राधिकरण में पहले से चली आ रही संपत्ति प्रबंधन व्यवस्था के तहत आवंटियों को आवंटन पत्र, भुगतान विवरण पत्र, बंधक अनुमित पत्र एवं लेखा गणना की जांच मैन्युअल रूप से की जा रही है. इसके चलते आवंटियों को जो सुविधाएं तुरंत मिलनी चाहिए उन्हें पूरा करने में समय लगता है. साथ ही मैन्युअल रूप से किए गए काम में त्रुटियों की भी संभावना अधिक रहती है.
वर्तमान मे नामदर्ज के आवेदन करने पर कम से कम 60 दिन में मांग पत्र इशू किए जाने का प्रावधान है. पैसे जमा कराने के बाद, जमा रकम का वेरीफिकेशन और फाइल का मूवमेंट होने से यह प्रक्रिया होने में कई महीने लग जाते थे. पोर्टल के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान कर घर बैठे लोगों को सुविधाएं दी जा सकती हैं.
आम जनता को मिलेंगी यह सुविधा-
- आवंटन पत्र और अधीनता प्रमाण पत्र लोग खुद ही डाउनलोड कर सकते हैं.
- क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन वेरीफिकेशन की सुविधा.
- अब आप खुद कर सकते हैं अपने रिकॉर्ड में सुधार.
- किस्तों के सम भुगतान के लिए स्मार्ट डिजिटल चालान की सुविधा.
- रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के लिए अपनी सुविधानुसार समय व तारीख निश्चित कर सकते हैं.
- बैंक से लोन के लिए मॉर्टगेज परमिशन और नामांतरण (ट्रांसफर ऑफ नेम) ऑनलाइन.
- समय पर किस्त की जानकारी और डिफॉल्ट पर रिमाइंडर, हर आवंटी तक पहुंचेगा सही समय पर अलर्ट.
- रियल टाइम अकाउंट अपडेट के साथ भुगतान का रिकॉर्ड सीधे लेखा अनुभाग में बिना किसी देरी और मानवीय हस्तक्षेप के.
- बैंकिंग प्रक्रिया के अनुरूप किस्तों के पुनर्निर्धारण रिस्क शेड्यूलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल