मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा के अनन्य सेवक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "नदी का घर" पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अनिल माधव दवे के कार्यों और व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि स्व. दवे ने अपनी कर्तव्य-परायणता के साथ पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने सदैव नदियों, वनों और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नए प्रतिमान स्थापित किए। उनका सम्पूर्ण जीवन सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए अथाह ऊर्जा का स्रोत है।
स्व. अनिल माधव दवे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी निःस्वार्थ सेवाओं और विशेष रूप से नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने ‘नमामि देवि नर्मदे’ यात्रा जैसी अनेक पहलों के माध्यम से जनजागरण किया और पूरे समाज को प्रकृति के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल