यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई, बसों-ट्रकों से हटाई गईं तेज रोशनी वाले एलईडी लाइट्स
रायपुर : रात्रिकाल में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आकड़ों को देखते हुए यातायात विभाग सुकमा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर देवेश कुमार धु्रव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी एसबी रावटे के नेतृत्व में बसों, ट्रकों और पिकअप वाहनों में लगी तेज रोशनी वाली एलईडी लाइट्स को हटाने की मुहिम शुरू की गई है। उक्त कार्रवाई में वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया गया, जिनमें कुल मिलाकर पांच हजार रूपए का चालान किया गया। साथ ही दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को समझाईश भी दी गई। वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी लाइट्स का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यात्री वाहनों का मासिक रोड टैक्स बीस हज़ार रुपये शासन के खाते में जमा किया गया।
यातायात विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग करना और दोपहिया वाहनों में हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। तेज रोशनी वाली एलईडी लाइट्स से होने वाली दुर्घटनाओं और परेशानियों को कम करने के लिए यह पहल न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए एक मिसाल बन सकती है। यदि इस तरह के प्रयास निरंतर जारी रहे, तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रा सुरक्षित व सुगम होगी। अधिकारियों ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल