आप का आरोप, अपने चहेते अधिकारियों को जेल में जाने से बचाने उन्हें दिल्ली से दूर भेज रही रेखा सरकार
नई दिल्ली । दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं, रेखा गुप्ता सरकार में अलग-अलग विभागों में वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों को अब दिल्ली से दूर भेजने का आदेश गृह मंत्रालय ने दिया। इस पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीते दो साल से आप कह रही थी कि ये अधिकारी भाजपा की मदद करने के लिए षड्यंत्र के तहत कामों को रोक रहे थे। वित्त सचिव एसी वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के प्रोजेक्ट का हजारों करोड़ का पैसा रोका, बुजुर्गों की पेंशन, मोहल्ला क्लीनिक के स्टाफ सहित कई विभागों के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन रोकी। स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार ने भी यही काम किया।
आप नेता भारद्वाज ने कहा कि अब भाजपा की सरकार है, तब वर्मा को तकलीफ है कि वे कैसे इन कामों को अनुमति दें। अगर वे पैसा देते हैं तब जेल में जाएंगे। उन्हें जेल जाने से बचाने के लिए लाड़ले इन अधिकारियों का तबादला करके दिल्ली से बाहर भेजा जा रहा है। भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की चुनी हुई पिछली आप सरकार बीते दो साल से कह रही थी कि कुछ आईएएस अधिकारी दिल्ली की जनता के तमाम कामों को रोक रहे हैं।
आप नेता भारद्वाज का कहना है कि आप सरकार ने फाइनेंस सेक्रेटरी आशीष चंद्र वर्मा और हेल्थ सेक्रेटरी एसबी दीपक कुमार के खिलाफ लगातार शिकायतें की थीं। तत्कालीन सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने कहा कि वर्मा ने दिल्ली की कई योजनाओं को जानबूझकर रोका। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के हजारों करोड़ रुपये के बजट को रोक दिया। उन्होंने जल बोर्ड के सभी प्रोजेक्ट्स को पैसा देना बंद किया था। इसके चलते डीजेबी सीवर मशीनें नहीं खरीद सका और चल रहे प्रोजेक्ट्स रूक गए। बकाया भुगतान न होने की वजह से डीजेबी का ट्यूबवेल और पानी की लाइन डालने के काम रूक गए। बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण ठेकेदारों ने काम लेना बंद कर दिया।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल