ईरानी राष्ट्रपति का ट्रंप को जवाब– परमाणु नीति हमारे स्वाभिमान का मुद्दा
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति और धमकियों की बात साथ-साथ कर रहे। हमें किस पर विश्वास करना चाहिए। एक तरफ वह शांति की बात करते हैं और दूसरी तरफ सामूहिक हत्या के सबसे उन्नत साधनों से धमकी देते हैं।
उन्होंने कहा कि ईरान अपने वैध अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा। हम धौंस के आगे झुकने से इनकार करते हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान परमाणु वार्ता जारी रखेगा, लेकिन धमकियों से नहीं डरता। हम युद्ध नहीं चाहते।
ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौते पर कही थी ये बात
ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान के पास अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में एक अमेरिकी प्रस्ताव है और वह जानता है कि उसे दशकों पुराने विवाद को हल करने के लिए जल्दी से आगे बढ़ने की जरूरत है। ट्रंप ने संयुक्त अरब अमीरात से रवाना होने के बाद एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें पता है कि जल्दी से आगे बढ़ना होगा, नहीं तो कुछ बुरा होने वाला है।
ट्रंप ने दी है बार-बार धमकी
ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमले करेंगे। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने कहा कि तेहरान को अमेरिका का प्रस्ताव नहीं मिला है। ऐसा कोई परिदृश्य नहीं है, जिसमें ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम संवर्धन के अपने कठिन परिश्रम से अर्जित अधिकार को छोड़ दे।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल