रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती: बीजेपी करेगी भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला
रायपुर: बुधवार को रायपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सुषमा सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, सभी जिला अध्यक्ष और जिले में गठित समिति के सदस्य शामिल हुए।
जिला स्तर पर कार्यशाला 16 से 18 मई तक
भाजपा संयोजक नारायण चंदेल ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जिलों में 16 से 18 मई तक जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद मंडलों में परिचर्चा और संगोष्ठी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती
इस कार्यक्रम के संयोजक नारायण चंदेल ने कहा, "कांग्रेस के 57 साल के शासन में कांग्रेस ने इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, लेकिन भाजपा चाहती है कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को इस देश और समाज के लिए योगदान देने वालों के बारे में सही और उचित जानकारी मिले। इसलिए भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर देशभर में कार्यशालाएं, चर्चाएं और सेमिनार आयोजित करने जा रही है।" नारायण चंदेल ने आगे कहा- "रानी अहिल्याबाई ने एक कुशल शासक और प्रशासक के रूप में देश और समाज के लिए अपना योगदान दिया। अहिल्याबाई का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन वे असाधारण प्रतिभा की धनी थीं। भारतीय जनता पार्टी ने रानी अहिल्याबाई के प्रेरणादायी जीवन को समाज तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। रानी अहिल्याबाई के सुशासन को प्रचारित करने के साथ ही उसे जन-जन तक पहुंचाना है। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र के उत्थान में उनके द्वारा किए गए कार्यों को समाज के सामने लाना है। भाजपा का उद्देश्य रानी अहिल्याबाई के समय में किए गए सभी कार्यों को आम जनता के बीच प्रचारित करना है।"

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं