अहमद खान का खुलासा: बिना स्क्रिप्ट पढ़े सनी देओल ने साइन की थी ‘लकीर’
फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर अहमद खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म ‘लकीर- फॉरबिडन लाइन्स’ को लेकर खास बात साझा की। उन्होंने बताया कि पूरी स्क्रिप्ट सुने बिना सनी देओल फिल्म ‘लकीर’ में काम करने के लिए तैयार हो गए थे। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘लकीर- फॉरबिडन लाइन्स’ साल 2004 में रिलीज हुई थी।
फिल्म के बारे में बात करते हुए अहमद ने कहा, “सनी और मैं दशकों से दोस्त हैं, और उनका साथ हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखता है। जब मैं अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट कर रहा था, तो मुझे सनी देओल के ऑफिस से कॉल आया। मैं उस वक्त फुटबॉल खेल रहा था। कॉल मिलने के बाद जब मैं उनसे मिलने गया, तो उन्होंने बिना देर किए तुरंत फिल्म के लिए ‘हां’ कर दी।” अहमद ने कहा, “मुझे पूरी स्क्रिप्ट भी सुनाने की जरूरत नहीं पड़ी। मैंने सिर्फ कहानी की झलक ही पेश की, और सनी को यह आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने फिल्म करने की हामी भर दी। उन्होंने अपनी टीम से जल्द से जल्द शूटिंग की तारीखें तय करने को कहा।”
फिल्म में सनी देओल के अलावा, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, सोहेल खान और नौहीद सिरुसी लीड रोल में थे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया था, जो भारत के सबसे प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक हैं। वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक को आदेश श्रीवास्तव ने तैयार किया था। फिल्म की कहानी दो किरदारों करण और साहिल के इर्द-गिर्द घूमती है। करण जहां पावरफुल आदमी का भाई है, वहीं साहिल का भाई एक है और वह सरल और ईमानदार स्वभाव का लड़का है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब दोनों बिंदिया नाम की लड़की पर दिल हार बैठते हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और निधि दत्ता कर रहे हैं, जबकि शिव चानना और बिनॉय गांधी सह-निर्माता हैं। यह 1997 की हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण