दिल्ली को ड्रग्स मुक्त करने की मुहिम! पुलिस ने दबोचे दो अंतर्राज्यीय स्मैक तस्कर
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में सक्रिय ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो सीमावर्ती इलाकों में दर्जी का काम करने की आड़ में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे. पुलिस ने उनके कब्जे से 230 ग्राम हाई-क्वालिटी स्मैक बरामद की है.
पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय साहिल और 22 वर्षीय नबी के तौर पर हुई है दोनों दोनों लंबे समय से गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहकर दर्जी का काम कर रहे थे, लेकिन इसके पीछे उनका असली धंधा नशे की तस्करी था.
डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि इंस्पेक्टर जितेन्द्र मालिक की अगुवाई में गठित टीम ने आनंद विहार बस अड्डे के पास सर्विस रोड से दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे दर्जी का काम सिर्फ दिखावे के लिए करते थे. असल मकसद था, स्मैक को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाना. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.
डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. ताहिर 9वीं तक पढ़ा है, जबकि नबी आलम अनपढ़ है. फिलहाल पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें और कौन-कौन शामिल है.

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण