हिंदू लड़कियों से रेप मामले में नया खुलासा! गर्भवती न हो इसलिए देते थे गोलियां
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के मामले में नया खुलासा हुआ है. एक पीड़ित लड़की ने बताया कि कई बार उन्हें गर्भ निरोधक गोलियां दी जाती थीं ताकि वे गर्भवती न हों. दरअसल, इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम तीन दिन तक भोपाल में रही और इस दौरान पुलिस के जांच अधिकारियों, पुलिस कमिश्नर और पीड़ित लड़कियों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए. महिला आयोग की टीम की महिला सदस्यों ने जब पीड़ितों की आपबीती सुनी तो हैवानियत की कहानी सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं. इतना ही नहीं, पीड़ितों ने महिला आयोग की टीम को बताया कि कई बार उन्हें जबरन गर्भ निरोधक गोलियां खिलाई जाती थीं ताकि वे गर्भवती न हों. इन गोलियों को खाने के बाद कई पीड़ितों को शारीरिक समस्याएं हुईं और कुछ का मासिक धर्म भी प्रभावित हुआ. लड़कियों ने बताया कि कई बार गोलियां खाने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और गोलियां खाने का दबाव बनाया जाता था.
गिरोह ने बाद ने भी नहीं छोड़ा
गिरोह ने अपने चंगुल में फंसी लड़कियों को उनके चले जाने के बाद भी नहीं छोड़ा। पुलिस जांच में पता चला है कि भोपाल के टीआईटी कॉलेज की छात्रा ही नहीं, बल्कि उसकी बहन भी आरोपी फरहान खान के जाल में फंसी थी। वह छात्रा को 2023 से ब्लैकमेल कर रहा था। फरहान से बचने के लिए वह इंदौर में पढ़ाई करने चली गई। जब फरहान को पता चला तो वह इंदौर पहुंच गया।
8 अप्रैल की देर रात वह उसके कमरे में घुस गया। उस दौरान छात्रा अपने रिश्तेदार के भाई से फोन पर बात कर रही थी। फरहान ने पहुंचते ही छात्रा के साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। अचानक हुई इस घटना के बीच छात्रा और उसके भाई के बीच कॉल पर बातचीत चलती रही।
फरहान के मोबाइल में मिले 10 से 12 लड़कियों के वीडियो
टीआईटी कॉलेज मामले में पुलिस को आरोपी फरहान के मोबाइल में 10 से 12 लड़कियों के वीडियो मिले हैं। महिला पुलिस अधिकारियों ने कुछ छात्राओं से संपर्क कर उनकी काउंसलिंग की है और उन्हें केस दर्ज करने को कहा है। इस बीच एक और लड़की ने शिकायत दर्ज कराने के लिए हामी भर दी है।
इस मामले में छठी एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। अब तक भोपाल के पांच थानों में पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
फरहान की बहन जोया और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज
मुख्य आरोपी फरहान खान के अलावा अली, साहिल, साद, अबरार और नबील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरहान की बहन जोया और उसके पति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण