मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत अन्य हुए पेश, 31 तक फैसला टला
भोपाल। मालेगांव ब्लास्ट मामले का फैसला टल गया है। एनआईए कोर्ट 31 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी। एनआईए की विशेष अदालत ने भोपाल के पूर्व सांसद और अन्य दोषियों को सजा सुनाने के लिए मुंबई हाईकोर्ट (एचसी) से समय मांगा है। आज सभी आरोपी एनआईए कोर्ट में पेश हुए।
2008 में हुआ था ब्लास्ट
बता दें कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और 101 लोग घायल हुए थे। शुरुआत में इस मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस ने की थी। साल 2011 में इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया।
पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं मुख्य आरोपी
भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। उनके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत कुल 12 आरोपी हैं, जिन पर आतंकी साजिश, हत्या, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप है।

Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित