नरसिंहपुर जिले के साईखेड़ा, सालीचौका एवं चीचली में जलापूर्ति कार्य
नरसिंहपुर: नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा नरसिंहपुर जिले के सॉईखेडा, सालीचौका और चिचली में जल प्रदाय परियोजना का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस परियोजना से इन तीनों कस्बों की 44,000 से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा।
जलप्रदाय परियोजना की लागत लगभग 52 करोड़ 80 लाख रुपए है। परियोजना में मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली माँ नर्मदा नदी पर 6.50 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र स्थापित किया गया है। इससे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। परियोजना के अन्तर्गत व्यापक वितरण नेटवर्क बिछाया गया है। इसमें सॉईखेडा में 33 किलोमीटर, सालीचौका में 41 किलोमीटर और चिचली में 40 किलोमीटर पाइप लाईन बिछाई गयी है। जल संग्रहण के लिए सॉईखेडा में 2 और चिचली में भी 2 ओवर हेड टैंक निर्मित किए गए हैI तीनों कस्बों में नागरिकों को प्रस्तावित कनेक्शन 7232 में से अब तक 6348 प्रदान किए जा चुके हैं।
पेयजल परियोजना से हर घर तक पाइपलाइन के जरिए शुद्ध जल पहुँचाया जाएगा, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। अब तक परियोजना का 86 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य तेज गति से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा संचालित यह परियोजना "हर घर जल" संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले वर्षों में शहरी जीवन की गुणवत्ता में स्थायी परिवर्तन लाने में सफल होगा।

Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित