IPL 2025: पंजाब बनाम दिल्ली मैच पर मौसम का साया, क्या होगा मुकाबला?
PBKS vs DC: IPL 2025 सीजन में लीग स्टेज के मुकाबले अब अपने अंतिम दौर में हैं, जिसमें इस सीजन अब तक जहां तीन टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. तो वहीं अभी तक ये तय नहीं हो सका है कि कौन सी चार टीमें टॉप-4 में अपनी जगह बनाने में सफल हो सकेंगी. हालांकि कुछ टीमें अपनी जगह बनाने के काफी करीब हैं, जिसमें 2 टीमों का नाम प्रमुख तौर पर शामिल है. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार हैं, लेकिन उन्हें अपने बाकी बचे मैचों में काफी शानदार खेल दिखाना होगा. इन दोनों ही टीमों के बीच 8 मई को धर्मशाला में मुकाबला खेला जाएगा, जिसके रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है. हालांकि मैच के दौरान बारिश का खलल देखने को मिल सकता है.
बारिश होने की 65 फीसदी तक उम्मीद
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें मैच के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो अधिकतम तापमान 20'C के आसपास रहने की उम्मीद है तो वहीं न्यूनतम तापमान 16'C के आसपास रह सकता है. वहीं रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने के 65 फीसदी चांस बताए जा रहे हैं, ऐसे में इस मैच में यदि बारिश का खलल पड़ता है को DLS नियम लागू का भी असर देखने को मिल सकता है. वहीं इस परिस्थिति में टॉस काफी अहम रहने वाला है, जिसमें इसे जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.
पंजाब के पास टॉप पर पहुंचने का मौका
इस सीजन 57 लीग मुकाबले होने के बाद यदि प्वाइंट्स टेबल का हाल देखा जाए तो उसमें पंजाब किंग्स की टीम अभी 11 मैचों में 7 जीत के बाद 15 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है, ऐसे में यदि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले को जीतने में कामयाब होती है तो 17 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच जाएगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लेकर बात की जाए तो वह इस मैच में जीतते ही फिर से 15 अंकों के साथ टॉप-4 में अपनी जगह बना लेंगे.

Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित