वरुण चक्रवर्ती पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, 25% जुर्माना और डिमेरिट अंक की सजा
Varun Chakravarthy: भले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में काफी खराब प्रदर्शन किया हो और प्लेऑफ से बाहर होनी वाली पहली टीम बन गई हो, लेकिन अब वह दूसरी टीमों का समीकरण बिगाड़ने में लगी हुई है. इस टीम का पहला शिकार बनी है कोलकाता नाइट राइडर्स. 7 मई को CSK ने KKR को उसी के घर में हराकर उसे प्लेऑफ से बाहर का रास्ता दिखा दिया. पिछली बार की चैंपियन का इस तरह से बाहर होना सबको चौंका रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के IPL 2025 से बाहर होने के बाद उसके खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती पर मुसीबत आ गई है.
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर लगा जुर्माना
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान KKR के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दोषी पाया गया. इसके बाद उन पर जुर्माना लगा और साथ ही एक डिमेरिट अंक का उन्हें नुकसान भी हुआ. IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, वरुण को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन्होंने लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया. उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है. प्रेस रिलीज में कहा गया, "वरुण चक्रवर्ती ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया. साथ ही मैच रेफरी की ओर से दी गई सजा को भी स्वीकार कर लिया." वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 4 ओवर में केवल 18 रन देकर दो विकेट चटकाए थे.
CSK ने दो विकेट से दर्ज की जीत
7 मई को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया. अंतिम ओवर में CSK को जीत के लिए 6 गेंदों में 8 रन की जरूरत थी. CSK के कप्तान धोनी ने आंद्रे रसेल की पहली गेंद पर 6 जड़ दिया. इसके बाद उन्होंने दो गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन का बनाए थे. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.4 ओवर में 8 विकेट पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. चेन्नई के स्पिनर नूर अहमद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था.

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
आम आदमी पार्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल