MCD के 12 वार्डों में उपचुनाव की तारीखों का जल्द हो सकता है ऐलान, रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के खाली 12 वार्डों में उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी 12 वार्डों के लिए चुनाव अधिकारियों (रिटर्निंग ऑफिसर) की नियुक्ति कर दी है. संभावना है कि अगले सप्ताह में निगम उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया जाए. इसके बाद निगम चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. इसके साथ ही चुनाव के लिए संबंधित वार्डों में इस वर्ष की मतदाता सूची को स्वीकार करने का भी निर्णय ले लिया है.
इन वार्डो से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में जाकर नामांकन करना होगा. आमतौर पर ईआरओ की नियुक्ति होने से तीन से चार माह में चुनाव हो जाते हैं. ऐसे में संभव है कि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन चुनाव से निगम की सत्ता के समीकरणों में भी बदलाव आ सकता है. क्योंकि जिन 12 निगम की सीटों में उपचुनाव होना है उसमें 9 सीटें भाजपा के पास थी, जबकि तीन सीटें आप के पास थी. इस उपचुनाव से जहां आम आदमी पार्टी के पास निगम की सत्ता वापसी का मौका है, तो वहीं भाजपा के पास अपनी सत्ता को और मजबूत करने का अवसर भी है.

एमसीडी के 12 वार्डों में उपचुनाव
बता दें कि फरवरी में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के आठ और आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद विधायक चुन लिए गए थे. विधायक बनने के बाद इन सभी ने अपने निगम की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से निगम के 11 वार्ड खाली हो गए. इसके अलावा पिछले साल संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता एवं पार्षद रही कमलजीत सहरावत को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद चुन लिया गया था. उसके बाद उन्होंने भी अपनी निगम की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस तरह से निगम के 12 वार्ड खाली हो गए थे. निगम में कुल 250 वार्ड हैं, जिनमें से 12 वार्ड खाली होने से अब निगम की सदस्य संख्या 238 है. अभी हाल ही में अप्रैल में संपन्न मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अल्पमत में आने के कारण चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था तो वहीं कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतारा था. निगम में कांग्रेस की सदस्य संख्या आठ होने की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी को आठ ही मत मिले थे और भाजपा के प्रत्याशी राजा इकबाल सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.
इन पार्षदों के सांसद और विधायक बनने से खाली हुए वार्ड
| वार्ड संख्या | पार्षद का नाम |
| द्वारका बी- 120 | कमलजीत सहरावत |
| शालीमार बाग 56 | रेखा गुप्ता |
| मुंडका 35 | गजेंद्र दराल |
| नजफगढ़ 128 | नीलम पहलवान |
| नारायणा 139 | उमंग बजाज |
| अशोक विहार 65 | पूनम शर्मा |
| पटपड़गंज 198 | रविंद्र सिंह नेगी |
| ग्रेटर कैलाश 173 | शिखा राय |
| संगम विहार 163 | चंदन चौधरी |
| चांदनी महल 76 | आले मुहम्मद इकबाल |
| चांदनी चौक 74 | पुरनदीप सिंह साहनी |
| देवली 246 | प्रेम कुमार चौहान |

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal