रिकल्टन, रोहित, सूर्यकुमार और हार्दिक की विस्फोटक पारी की बदौलत मुंबई ने बनाए 217/2 रन
जयपुर। रायन रिकलटन (61), रोहित शर्मा (53), सूर्यकुमार यादव (नाबाद 48 ) और कप्तान हार्दिक पांड्या (नाबाद 48) की आतिशी पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में दो विकेट पर 217 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस को रायन रिकलटन और रोहित ने 11.5 ओवर में 116 रन की बड़ी साझेदारी की। दोनों ओपनरों के सात रन के अंदर आउट होने के बाद सूर्यकुमार और हार्दिक ने तीसरे विकेट के लिए 94 रन की जबरदस्त और तूफानी साझेदारी की।
पहले रोहित शर्मा और फिर रायन रिकलटन के बीच पहले विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी और इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच भी नाबाद साझेदारी। यानि दो विकेट लेने के लिए भी राजस्थान रॉयल्स को यहां पर बड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। रिकलटन और रोहित ने अर्धशतक लगाए लेकिन बाकी के दोनों बल्लेबाज दो-दो रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए। अब देखना होगा कि राजस्थान रॉयल्स यहां पर जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहती है या फिर मुंबई इंडियंस जयपुर में एक दशक बाद जीत दर्ज करती है।
रिकलटन ने 38 गेंदों पर 61 रन में सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि रोहित ने 36 गेंदों पर 53 रन में नौ चौके लगाए। सूर्यकुमार ने 23 गेंदों पर नाबाद 48 रन में चार चौके और तीन छक्के मारे। हार्दिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 48 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया। हार्दिक ने फजलहक फारुकी के पारी के 18वें ओवर में तीन चौके और एक छक्का उड़ाकर कुल 21 रन बटोरे। सूर्यकुमार ने आकाश मधवाल की पारी की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मुंबई को 217 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। सूर्यकुमार ने फारुकी के पारी के 14 वें ओवर में तीन चौके उड़ाकर 16 रन बटोरे।
रिकलटन और रोहित ने पारी के पांचवें ओवर में दो चौके और एक छक्के सहित 16 रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने छठे ओवर में महीश तीक्षणा ने तीन चौके लगाकर पॉवरप्ले में बिना कोई विकेट खोकर 58 रन बटोरे।

बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”