शराब कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 7.44 करोड़ की नकदी जब्त
इंदौर: ईडी ने 28 अप्रैल को आबकारी घोटाले मामले में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, मंदसौर सहित कई शहरों में छापेमार कार्रवाई की थी. जिसको लेकर ईडी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है. ईडी ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि "कार्रवाई के दौरान 7 करोड़ 44 लाख रुपए नकद जब्त किए गये हैं. बैंक खातों में जमा 71 लाख रुपए और बैंक लॉकर भी फ्रीज किए गये हैं.
करोड़ों का दस्तावेज जब्त
दरअसल, सोमवार को ईडी द्वारा आबकारी घोटाले और फर्जी चालन मामले को लेकर इंदौर सहित कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी. इस दौरान ईडी ने जाने-माने शराब कारोबारी से कई घंटों तक पूछताछ की थी. यह कार्रवाई 2 दिनों तक चली थी. इस दौरान ईडी ने अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं. जब्त दस्तावेज करोड़ों की अचल संपत्ति के हो सकते हैं. इस मामले में जांच जारी है, आगे चलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना है.
इंदौर में शराब ठेकेदारों पर केस दर्ज
शराब ठेकेदारों के खिलाफ रावजी बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है. एफआईआर में आरोप था कि शराब कारोबारी ने वित्तीय वर्ष 2015-16 से वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान ट्रेजरी चालान में फ्रॉड कर लगभग 49.42 करोड़ रुपए के सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया था. इसके अलावा अवैध रूप से एनओसी हासिल करने के आरोप लगे थे. बाद में ईडी को जांच में अंदेशा हुआ कि शराब ठेकेदारों ने कम राशि के चालान बनाकर लगभग 71 करोड़ का घोटाला किया है.
शराब कारोबारी ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने बताया कि "जांच में पता चला कि चालान जमा करते वक्त राशि जमा करने के बाद पर्ची में राशि वाली जगह (शब्दों में) को खाली छोड़ देते थे. बाद में खाली स्थान में लाख या हजार रु में बढ़ी हुई राशि लिखकर इसकी फर्जी प्रतियां आबकारी कार्यालय में जमा की जाती थीं." इस तरह से सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था."

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत
घर के बाहर गोलियां चलाकर बदमाश फरार, बेटे का नाम लेकर दी धमकी
रामलला के सोने की कथित हेराफेरी! जांच में सामने आए चार्टर्ड प्लेन और ट्रेन कनेक्शन के दावे