'हाउसफुल 5' के टीज़र ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़
कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का टीजर आज ही रिलीज हुआ है और अब हर तरफ उसी के चर्चे हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की इस मल्टीस्टारर फिल्म के टीजर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 1 मिनट 16 सेकंड के इस टीजर ने फैंस का अटेंशन का ग्रैब कर लिया है। गाने से लेकर ग्लैमर तक के खूब चर्चे हो रहे हैं। ये ट्रेलर कितना एंटरटेनिंग है और फैंस इसे कितना पसंद कर रहे हैं? चलिए ये भी जान लेते हैं।
‘हाउसफुल 5’ के टीजर को मिले कितने व्यूज?
आपको बता दें, टीजर रिलीज के 3 घंटे बाद ही इसे करीब 5 लाख 35 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ये तेजी से वायरल हो रहा है। अब टीजर वीडियो देखने के बाद ‘हाउसफुल 5’ को लेकर फैंस का क्या कहना है? चलिए यूट्यूब पर आए कमैंट्स से जानते हैं। एक फैन ने कमेंट किया, ‘अक्षय, रितेश, चंकी इतने लंबे समय बाद एक साथ वापस आ रहे हैं… मैं इसे कहता हूं सिनेमा।’ एक यूजर ने लिखा, ‘लाल परी गाना अब मेरे दिमाग में अटक गया है।’ कोई बोला, ‘OG हाउसफुल तिकड़ी वापस आ गई है, सच कहूं तो मैं अक्षय, रितेश, चंकी को मिस कर रहा था।’
अक्षय कुमार और हनी सिंह के दीवाने हुए फैंस
एक कमेंट आया, ‘हाउसफुल से बेहतर कॉमेडी कोई नहीं कर सकता।’ किसी ने कहा, ‘बहुत समय हो गया कोई बढ़िया कॉमेडी फिल्म देखे हुए, इंतजार नहीं कर सकता।’ वहीं, ज्यादातर लोग हनी सिंह के ही चर्चे कर रहे हैं। हर कोई उनके गाने की तारीफ कर रहा है। इस टीजर वीडियो की हाईलाइट हनी सिंह का गाना ही बना हुआ है। ऐसा लग रहा है, जैसे सभी हसीनाओं का ग्लैमर भी हनी सिंह की आवाज के आगे फीका पड़ गया है।
‘हाउसफुल 5’ के टीजर में चला हनी सिंह की आवाज का जादू
अब फैंस इस टीजर की तारीफ करते नहीं थक रहे। ऐसा लग रहा है जैसे ये फिल्म ब्लॉकबस्टर जाने वाली है। फैंस जिस तरह से अक्षय कुमार और हनी सिंह से इम्प्रेस दिख रहे हैं, उसके बाद तो ‘हाउसफुल 5’ का हिट होना तय लग रहा है। लोग कह रहे हैं कि ऐसी फिल्म देखने के लिए उनकी आंखें तरस गई थी। अब यूट्यूब पर कमैंट्स के साथ-साथ व्यूज भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत
घर के बाहर गोलियां चलाकर बदमाश फरार, बेटे का नाम लेकर दी धमकी
रामलला के सोने की कथित हेराफेरी! जांच में सामने आए चार्टर्ड प्लेन और ट्रेन कनेक्शन के दावे